
Anime fans के लिए Demon Slayer सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा experience है। जब से ये series start हुई है, इसकी कहानी, animation और emotional moments सबने fans को crazy बना दिया है। पर अगर तुम इसे सही order में नहीं देखते, तो कुछ चीज़ें spoil या miss हो सकती हैं।
तो आज हम Demon Slayer के पूरे journey को सही order में समझेंगे Seasons, Movies, और Upcoming releases और ये भी जानेंगे कि इंडिया में इसे कहां और कैसे stream कर सकते हो।
Demon Slayer Season 1 – Unwavering Resolve Arc (2019)
सबकी शुरुआत होती है Tanjiro Kamado से, जिसकी family demons के हाथों मारी जाती है। सिर्फ उसकी छोटी बहन Nezuko बचती है, पर वो भी demon बन चुकी होती है। Tanjiro decide करता है कि वो Demon Slayer बनेगा, ताकि Nezuko को वापस इंसान बना सके और demons को खत्म कर सके।
Season 1 में 26 episodes हैं, जहां Tanjiro training करता है, अपने Water Breathing techniques सीखता है, और कई demons को face करता है। Mount Natagumo का arc और Spider family की fight इस season का highlight है।
इंडिया में उपलब्ध: Crunchyroll और Crunchyroll Prime Channel (Amazon Prime Video) पर, फिलहाल Netflix India पर नहीं है।
Demon Slayer Movie – Mugen Train (2020)
Season 1 के बाद आती है Mugen Train Movie, जो story को direct continue करती है। Tanjiro, Nezuko, Zenitsu और Inosuke, Flame Hashira Kyojuro Rengoku के साथ Infinity Train पर जाते हैं। उनका mission होता है Enmu नाम के demon को मारना, जो लोगों को dreams में trap कर देता है।
Movie का climax काफी emotional है, जहां Akaza और Rengoku के बीच fight होती है। Rengoku का sacrifice पूरी audience को emotional कर देता है।
इंडिया में उपलब्ध: Crunchyroll और Crunchyroll Prime Channel (Amazon Prime Video) पर, फिलहाल Netflix India पर नहीं है।
Demon Slayer Season 2 – Entertainment District Arc (2021-22)
Mugen Train के बाद story shift होती है Yoshiwara के Entertainment District में। यहां Sound Hashira Tengen Uzui अपनी तीन wives को ढूंढने जाता है और Tanjiro और बाकी team उसकी मदद करते हैं।
Upper Rank Six demons – Daki और Gyutaro – district में लोगों को terrorize कर रहे होते हैं। इस arc में intense battles और शानदार animation है। Nezuko की new powers और Tengen का flashy fighting style देखने लायक है। Arc का end emotional और action-packed है।
इंडिया में उपलब्ध: Netflix India, Crunchyroll, JioCinema/Hotstar, और Crunchyroll Prime Channel।
Demon Slayer Movie – To the Swordsmith Village (2023)
ये एक recap movie है, जो Entertainment District Arc के end और Swordsmith Village Arc के start को connect करती है। इसमें Tanjiro अपनी sword repair कराने के लिए Swordsmith Village जाता है।
अगर तुमने Season 2 देखा है, तो इस movie को skip भी कर सकते हो क्योंकि Season 3 में वही सब detailed दिखाया गया है।
Demon Slayer Season 3 – Swordsmith Village Arc (2023)
Tanjiro, Nezuko और उनकी team पहुंचती है Swordsmith Village में, जहां Tanjiro की sword repair होनी है। पर trouble वहीं शुरू होती है जब Upper Rank demons – Gyokko और Hantengu – village पर हमला कर देते हैं।
इस arc में Mist Hashira Muichiro Tokito और Love Hashira Mitsuri Kanroji भी Tanjiro के साथ fight करते हैं। Tanjiro नई techniques सीखता है और Nezuko की powers में बड़ा twist आता है जब वो sunlight survive कर लेती है। ये moment franchise का बहुत बड़ा turning point है।
इंडिया में उपलब्ध: Netflix India, Crunchyroll, Crunchyroll Prime Channel।
Demon Slayer Season 4 – Hashira Training Arc (2023-24)
Swordsmith Village के बाद आता है Hashira Training Arc, जिसमें Demon Slayer Corps upcoming war के लिए तैयार होती है। Tanjiro, Zenitsu, Inosuke और बाकियों को Hashira अलग-अलग techniques सिखाते हैं।
ये season ज्यादा action-packed नहीं है, पर characters की growth और bonding बहुत अच्छी तरह दिखाई गई है। ये arc Infinity Castle arc के लिए foundation तैयार करता है।
इंडिया में उपलब्ध: Netflix India, Crunchyroll, JioCinema/Hotstar।
Upcoming – Infinity Castle Movie Trilogy (2025 onwards)
अब बात करते हैं सबसे बड़े और awaited arc की – Infinity Castle। Demon Slayer manga fans जानते हैं कि ये arc कितनी intense और emotional है।
Studio Ufotable इसे तीन movies में adapt कर रहा है। पहली movie “Infinity Castle Part 1” Japan में 18 जुलाई 2025 को release होगी। इंडिया में ये movie 12 सितंबर 2025 को theatres में release होने वाली है, IMAX और premium formats में।
Sony Pictures India और Crunchyroll इसे इंडिया में ला रहे हैं। अभी OTT release date confirm नहीं है, पर अनुमान है कि theatrical release के 3-6 महीने बाद Crunchyroll और शायद Netflix पर भी आ सकती है।
Infinity Castle trilogy में major battles होंगी – जैसे Tanjiro vs Akaza, Shinobu vs Doma, और Upper Moon One Kokushibo के खिलाफ fight। ये arc पूरी Demon Slayer story का finale होगा।
इंडिया में कहां देखें Demon Slayer?
Demon Slayer देखना इंडिया में काफी accessible है। यहां के major platforms इसे stream कर रहे हैं:
- Netflix India (सारे seasons)
- Crunchyroll (fastest updates और latest arcs)
- JioCinema/Hotstar (कुछ seasons free में)
- Crunchyroll Prime Channel (Amazon Prime Video के जरिए)
Movies theatrical release के बाद usually 3-6 महीने में digital platforms पर आती हैं। Mugen Train movie फिलहाल Crunchyroll पर available है, लेकिन Netflix पर नहीं। Infinity Castle trilogy पहले theatres में आएगी और फिर OTT पर release होगी।
Final Thoughts
Demon Slayer सिर्फ fight scenes और animation के लिए नहीं देखा जाता, बल्कि Tanjiro और Nezuko की emotional journey, beautiful storytelling और amazing characters ही इसे इतना खास बनाते हैं। अगर तुमने अभी तक start नहीं किया, तो सही order में देखो ताकि पूरी कहानी और emotions miss ना हो।
अब बस popcorn ready करो, favourite platform खोलो और Tanjiro के साथ demons को slay करने की journey पर निकल पड़ो!
तुम्हारा favourite arc कौन सा है? और Infinity Castle के लिए कितने excited हो? हमें कमेंट सेक्शन में बताइए!
Also Read: